हम अक्सर सोचते हैं कि विदेश यात्रा केवल अमीरों के लिए है, लेकिन यह धारणा अब बदल रही है। कुछ ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपया अपने मूल्यवान प्रभाव के कारण वहां की स्थानीय मुद्रा में अधिक शक्ति रखता है। यानी, मनाली या गोवा घूमने का वही बजट आप विदेश में भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।
वियतनाम और लाओस – एशिया के बजट-फ्रेंडली विकल्प
वियतनाम में ₹1 लगभग 284 वियतनामी डोंग के बराबर है, यानी ₹100 की शक्ति वहां ₹28,400 के बराबर बन जाती है। समुद्र तट और क्रूज़ ट्रिप का मज़ा इसी बजट में लिया जा सकता है। वहीं, लाओस में ₹1 की कीमत 235 लाओ किप है, जिससे ₹100 की क्रय शक्ति ₹23,500 तक पहुँच जाती है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और ट्रैकिंग ट्रिप्स इस बजट में आसानी से शामिल हो सकती हैं।
इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान – ऐडवेंचर और इतिहास का मेल
इंडोनेशिया में ₹1 की कीमत 183 इंडोनेशियन रुपिया है। ₹100 का मतलब यहां ₹18,300 है। बाली की खूबसूरती, एडवेंचर और हनीमून ट्रिप्स इस बजट में संभव हैं। उज्बेकिस्तान में ₹1 के बदले 131 उज्बेक सोम मिलते हैं, जिससे ₹100 की क्रय शक्ति ₹13,100 बनती है। ऐतिहासिक सिल्क रोड और शानदार वास्तुकला का आनंद भी इसी बजट में लिया जा सकता है।
दक्षिण अमेरिका और कंबोडिया – बजट में यात्रा का अनुभव
पैराग्वे में ₹1 की कीमत लगभग 70 पैराग्वे गुआरानी है, यानी ₹100 की क्रय शक्ति ₹7,000 के बराबर। दक्षिण अमेरिका का यह देश बजट यात्रियों के लिए आकर्षक विकल्प है। कंबोडिया में ₹1 की कीमत लगभग 48 कंबोडियन रियल है, जिससे ₹100 की क्रय शक्ति ₹4,800 तक पहुँचती है। अंकोरवाट और स्थानीय संस्कृति का अनुभव भी बजट में आसानी से किया जा सकता है।
दक्षिण कोरिया- तकनीक और स्ट्रीट फूड का मिश्रण
दक्षिण कोरिया में ₹1 लगभग 16 कोरियन वॉन के बराबर है। ₹100 की क्रय शक्ति ₹1,600 के आसपास है। तकनीकी उन्नति के साथ-साथ स्ट्रीट फूड, शॉपिंग और आधुनिक आकर्षणों का आनंद इस बजट में लिया जा सकता है।
यदि आप सीमित बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो इन देशों की यात्रा आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है। भारतीय रुपया इन देशों में उच्च क्रय शक्ति के कारण आपके पैसों को अधिक मूल्यवान बनाता है। इस प्रकार, विदेश यात्रा अब केवल सपने नहीं बल्कि बजट में भी सुलभ विकल्प बन गई है।
READ MORE: संत रामपाल को हाईकोर्ट से जमानत, 11 साल बाद होंगे जेल से रिहा

