Deepika Kakkar Surgery: दीपिका कक्कड़ इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रही हैं। स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के साथ नया हेल्थ अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि सर्जरी के कुछ समय बाद उनके शरीर में 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट फिर से पाया गया है, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं।
इसने मुझे हिला दिया- दीपिका ककक्ड़
दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग में खुलकर बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से वीडियो शूट कर रही थीं, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने कहा कि इस छोटे से सिस्ट के दोबारा सामने आने से वह घबरा गई हैं। उनके शब्दों में, ‘यह छोटा सिस्ट भी मुझे हिला गया है, समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ।’
महिलाओं की ताकत पर जताया विश्वास
अपने अनुभव साझा करते हुए दीपिका ने महिलाओं की शारीरिक और मानसिक मजबूती की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शरीर बेहद जटिल होता है, लेकिन इसके बावजूद वे हार्मोनल बदलाव, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक दबाव के बीच भी अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं। उन्होंने महिलाओं के जज्बे को सलाम किया।
इलाज और रोजमर्रा की जिंदगी के बीच संतुलन
दीपिका ने बताया कि वह फिलहाल अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए आगे के इलाज पर विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी यह सब बहुत भारी लगने लगता है, लेकिन सकारात्मक रहना जरूरी है। वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को भी सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।
कैंसर से जारी है लंबी लड़ाई
गौरतलब है कि जून 2025 में दीपिका ने खुलासा किया था कि उनके लीवर में बड़ा ट्यूमर पाया गया है, जो बाद में स्टेज-2 कैंसर निकला। इसके बाद उनकी करीब 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी। तब से वह लगातार अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा कर रही हैं।
Read More:
हिमाचल में मौसम का कहर, अटल टनल सुंरग के पास खिसक सकता है पहाड़, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

