Chandigarh में स्थित Bharatiya Janata Party (BJP) कार्यालय के बाहर हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति पार्टी दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंकते हुए दिखाई देता है। ग्रेनेड फेंकते ही जोरदार विस्फोट होता है और आरोपी मौके से फरार हो जाता है।
बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के व्यक्ति ने ली है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की जांच में जुटी हुई हैं और पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान और उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, इस मामले में जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

