HomeBreaking NewsPNG वालों को छोड़ना होगा LPG कनेक्शन? ईरान संकट के बीच सरकार...

PNG वालों को छोड़ना होगा LPG कनेक्शन? ईरान संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

LPG Crisis: ईरान संकट के बाद देश में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर फैली चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन लोगों के पास पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, उनसे एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का अनुरोध किया जाएगा। इससे लोगों के बीच बढ़ रही एलपीजी समस्या कुछ हद तक खत्म होने की संभावना है। 

 सुजाता शर्मा ने दी जानकारी 

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को भारत सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में एलपीजी को लेकर जो चर्चा और आशंकाएं सामने आई हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि गैस संसाधनों का सही तरीके से उपयोग किया जा सके।

देश में कहीं भी ईंधन की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं

सरकार ने यह भी साफ किया कि देश में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। सभी रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं और देशभर में पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। कहीं से भी ईंधन की कमी या ड्राई-आउट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

सरकार ने तेल आपूर्ति पर अहम जानकारी साझा की

इस बीच सरकार ने तेल आपूर्ति को लेकर भी अहम जानकारी साझा की है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 14 मार्च को रवाना हुआ भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ करीब 81 हजार टन मुर्बन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर आ रहा है। जहाज पर मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और इसके सोमवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की संभावना जताई गई है।

फारस की खाड़ी से रवाना हुआ एलपीजी कैरियर

इसके अलावा फारस की खाड़ी से रवाना हुआ एलपीजी कैरियर ‘शिवालिक’ भी हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ चुका है। इसके आज शाम बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है। जहाज के आगमन से पहले सभी जरूरी दस्तावेजी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है, ताकि कार्गो उतारने में किसी तरह की देरी न हो।

खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों पर सरकार ने दिया अपडेट 

ईरान संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों को लेकर भी सरकार ने अपडेट दिया है। अब तक करीब 20 हजार भारतीय नागरिक वहां से वापस भारत लौट चुके हैं। सऊदी अरब और ओमान से भारत के लिए उड़ानें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं, जबकि कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है। वहीं कुवैत का हवाई क्षेत्र 28 फरवरी 2026 से बंद बताया गया है। सरकार के मुताबिक बहरीन और इराक में फंसे भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के रास्ते ट्रांजिट की सुविधा दी जा रही है।

Read More:

वाराणसी: नाले की गैस से चाय बनाकर महंगाई का विरोध करने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका तो सड़क पर मचा कोहराम 

LPG संकट की आशंकाओं के बीच सरकार का बयान: देश में कच्चा तेल पर्याप्त, LPG की सप्लाई सामान्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments