Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध मदिरा फैक्ट्री का पर्दाफाश,...

Punjab : जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध मदिरा फैक्ट्री का पर्दाफाश, 10 हजार लीटर लाहन जब्त

जालंधर देहात पुलिस ने गोराया क्षेत्र के गांव रूड़का में चल रही एक अवैध मदिरा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 10 हजार लीटर लाहन और 100 लीटर तैयार अवैध मदिरा बरामद की है।

पुलिस ने 10,000 लीटर लाहन की बरामद

SHO सिकंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक गांव रूड़का में दबिश दी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक बड़े पतीले में भट्टी चल रही थी और मदिरा निकाली जा रही थी। तलाशी के दौरान जमीन में दबे हुए चार बड़े ड्रम मिले, जिन्हें ऊपर से सीमेंट से ढक दिया गया था ताकि किसी को शक न हो। इन ड्रमों और भट्टी से कुल 10,000 लीटर लाहन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक यह भट्टी इतनी क्षमता वाली थी कि एक बार में करीब 5 हजार लीटर लाहन प्रोसेस किया जा सकता था।

दो सगे भाई चला रहे थे अवैध फैक्ट्री

जांच में सामने आया है कि इस अवैध नशीले पदार्थ के नेटवर्क को गांव के दो सगे भाई सुखदेव सिंह और बहादुर सिंह चला रहे थे। पुलिस ने मौके से सुखदेव सिंह और उसके साथी, बिहार मूल के नत्थू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी बहादुर सिंह छापेमारी के दौरान फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी बहादुर सिंह पर तीन केस दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments