Tuesday, March 3, 2026
Home Current News अमृतसर ग्रामीण के SSP सस्पेंड, CM मान के दिशा-निर्देश पर की गई...

अमृतसर ग्रामीण के SSP सस्पेंड, CM मान के दिशा-निर्देश पर की गई कार्रवाई

Advertisement

पंजाब सरकार ने अमृतसर रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई ना होने पर की है।

बताया जा रहा है कि महत्वपूर्ण मामलों में समय पर कार्रवाई न होने और गिरोहबंद अपराधों को रोकने में ढिलाई की रिपोर्ट सामने आई थी, इसी को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं, एसएसपी अमृतसर देहाती का पदभार संभालने से पहले वे अमृतसर शहर पुलिस कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के रूप में तैनात थे।