Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsCM मान ने देशवासियों को गणतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, बोले- संविधान...

CM मान ने देशवासियों को गणतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, बोले- संविधान हमें समानता का अधिकार देता है

पूरा देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पंजाब में भी गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देशवासियों को भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सभी देशवासियों को ‘गणतंत्र दिवस’ की बहुत-बहुत बधाई। 1950 में इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ, जो हम सभी को समानता का अधिकार देता है। आइए, अपने देश की स्वर्णिम विरासत को याद करें और इसका हिस्सा होने पर गर्व महसूस करें।’

गणतंत्र दिवस का महत्व
गणतंत्र दिवस का आयोजन हर वर्ष 26 जनवरी को किया जाता है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। इस दिन की शुरुआत भव्य सैन्य परेड से होती है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बल अपनी शक्ति और साहस का प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष की परेड का मुख्य विषय “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” है, जो देश की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments