HomeBreaking Newsवैभव सूर्यवंशी का इंतजार और बढ़ा, इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में...

वैभव सूर्यवंशी का इंतजार और बढ़ा, इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में नहीं मिला डेब्यू का मौका

15 वर्षीय युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार और लंबा हो गया है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल नहीं किया गया है।

आयरलैंड दौरे पर दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस और दिग्गजों को उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहने वाले इस धाकड़ ओपनर को आज मौका मिलेगा, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की अनुभवी ओपनिंग जोड़ी पर ही भरोसा बनाए रखा। अगर इस पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान वैभव को खेलने का मौका मिलता है, तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments