HomeBreaking NewsDelhi के लाडो सराय में पेट्रोल भरवाने आए तीन युवक हुए चाकूबाजी...

Delhi के लाडो सराय में पेट्रोल भरवाने आए तीन युवक हुए चाकूबाजी का शिकार, 1 की मौत, दो की हालत गंभीर

दिल्ली के साकेत लाडो सराय(Delhi’s Lado Sarai) इलाके से देर रात पेट्रोल पंप की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे और तभी अचानक 10-15 लड़कों के झुंड ने आकर उन्हें घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ धारदार चाकू से वार करना शुरु कर दिया। इस भयानक हमले की चपेट में आने की वजह से 24 साल के अली अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों युवक ICU में भर्ती

तीनों दोस्त रात के समय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक पर सवार होकर गए थे तभी 10-15 हमलावरों ने आकर उन पर चाकू से हमला बोल दिया जिसके बाद उनमें से एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं जिनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये दोनों ही ICU में भर्ती होकर जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं। आस-पास के लोगों के मुताबिक, ये घटना रात के समय करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, उस वक्त वहां पर लोगों की काफी भीड़़ मौजूद थी लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने का प्रयास नहीं किया और अली अमन की जान चली गई।

पुरानी रंजिश का शक

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में मारे गए और बाकि दोनों युवक, ये तीनों ही ऑटो-रिक्शा चालक थे और आपस में काफी मिलजुलकर रहते थे। वहीं, अली अमन के परिवारवाले उसकी मौत से सदमें में हैं। अली अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था और कुछ टाइम बाद उसकी एक बहन की शादी भी होने वाली थी। परिवार और रिश्तेदारों का कहना है कि अली एक बहुत ही सीधे-सादे स्वभाव का लड़का था, वो हमेशा आवारागर्दी और हुड़दंग से बचकर रहता था।

अगर उसे कोई आवारागर्दी के लिए साथ देने के लिए भी बोलता था तो वो ग्रुप में शामिल होने से साफ मना कर दिया करता था। परिवारवालों के मुताबिक अली की मौत के लिए उन्हीं गलत लड़कों के ग्रप के जिम्मेवार होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इलाके के आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है और इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : UAE में उड़ानें फिर से हुई बहाल, ईरान तनाव के चलते लगाई गई थी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments