HomeBreaking Newsलखनऊ में छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक का पुलिस ने किया एनकाउंटर,...

लखनऊ में छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक का पुलिस ने किया एनकाउंटर, परीक्षा देने जा रही छात्राओं संग की थी बदतमीजी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस(Lucknow Police) ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली हैं और यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए लखनऊ आई थीं। वे ट्रेन से लखनऊ पहुंची थीं और वहां से बस अड्डे जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं। पीड़िताओं का आरोप है कि ऑटो चालक जिसकी पहचान हसीब के रूप में हुई है उन्हें कहे गए स्थान पर छोड़ने के बजाय सुनसान इलाके की ओर ले गया।

सुनसान जगह पर की गई छेड़छाड़

पीड़िताओं ने बताया कि सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद ऑटो चालक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। जब दोनों युवतियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। स्थिति बिगड़ती देख युवतियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
किसी तरह दोनों छात्राएं सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं और उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और युवतियों को उनके परीक्षा केंद्र तक भी पहुंचाया गया।

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर ऑटो चालक की पहचान हसीब के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने देर रात लखनऊ के पारा क्षेत्र में आरोपी को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में हुई फायरिंग के दौरान आरोपी हसीब के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे हिरासत में लिया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल से एक अवैध तमंचा, कारतूस और ऑटो रिक्शा भी बरामद किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमापार से 2 हैंड ग्रेनेड के साथ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments