Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, सुबह के समय स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। IMD ने पहले ही बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था और अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटे में मानसून एनसीआर में दस्तक दे सकता है।
रातभर बादल छाए रहे बादल
साइबर सिटी गुरुग्राम में रात से ही आसमान पर घने बादल छाए हुए थे, लेकिन हवा नहीं चलने की वजह से उमस बनी रही। सुबह तक मौसम भारी रहा और लोग गर्मी व चिपचिपाहट से परेशान रहे। इसके बाद अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और कुछ ही देर में तेज बारिश ने पूरे मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में हल्का जलभराव भी देखने को मिला।
बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
बारिश और तेज हवाओं का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं और फुहारों ने लोगों को लंबे समय बाद गर्मी और उमस से राहत का एहसास कराया।
#WATCH | Delhi | Rain lashes parts of the national capital, bringing respite from heat.
(Visuals from Mahatma Gandhi Marg) pic.twitter.com/lZCkT3MKkZ
— ANI (@ANI) July 2, 2026
अगले कुछ दिन भी राहत के संकेत
मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है और लोगों को उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटे के भीतर मानसून के एनसीआर पहुंचने की संभावना भी जताई गई है।
Read More:

