HomeBreaking Newsदीपिका पादुकोण ने चैरिटी क्लोसेट के तहत की नई शुरुआत, पीवी सिंधु...

दीपिका पादुकोण ने चैरिटी क्लोसेट के तहत की नई शुरुआत, पीवी सिंधु बनी पहली मेहमान, जानें क्या है यह खास पहल…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक खास पहल कर रही हैं। वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर उन्होंने अपने चैरिटी क्लोसेट के तहत ‘फीचर्ड क्लोसेट्स’ की शुरुआत की है। इस मुहिम से ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी जुड़ गई हैं। वह इस पहल में अपना कलेक्शन पेश करने वाली पहली फीचर्ड गेस्ट बनी हैं। इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना और जरूरतमंदों की मदद के लिए धन जुटाना है।

दीपिका की इस पहल के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली हस्तियां अपने वॉर्डरोब से कपड़े और दूसरी चुनिंदा चीजें उपलब्ध कराएंगी। इन वस्तुओं की बिक्री से मिलने वाली रकम दीपिका की संस्था ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी। पीवी सिंधु के कलेक्शन से इस अभियान की शुरुआत हुई है। इससे लोगों को उनके वॉर्डरोब की खास चीजें खरीदने का अवसर मिलेगा। साथ ही, इस खरीदारी के जरिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रयासों में योगदान देने का मौका भी मिलेगा।

दीपिका ने की पीवी सिंधु की तारीफ

दीपिका पादुकोण ने इस पहल में पीवी सिंधु के शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने सिंधु की खेल उपलब्धियों के साथ उनके साहस, सादगी और व्यक्तित्व की सराहना की। दीपिका के मुताबिक, समाज में अक्सर लोगों से हर परिस्थिति में मजबूत बने रहने की उम्मीद की जाती है लेकिन अपनी भावनाओं को समझना और उन्हें स्वीकार करना भी उतना ही जरूरी है।

मानसिक मजबूती पर पीवी सिंधु का संदेश

पीवी सिंधु ने कहा कि खिलाड़ियों को अक्सर मानसिक रूप से मजबूत माना जाता है लेकिन उन्हें भी कठिन दौर से गुजरना पड़ता है। ऐसे समय में अपनी परेशानियों के बारे में बात करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अभियान लोगों को अपनी भावनाएं साझा करने और दूसरों की समस्याओं को समझने के लिए प्रेरित करेगा।

2015 में हुई थी फाउंडेशन की शुरुआत

दीपिका पादुकोण ने 10 अक्टूबर 2015 को ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ की स्थापना की थी। इसका मकसद मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने में मदद करना है। नई पहल इसी दिशा में एक और कदम है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग से दहला पेंसिल्वेनिया, 2 बच्चों समेत 9 की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments