HomeBreaking NewsUP BJP के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

UP BJP के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे अध्यक्षता, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

BJP Uttar Pradesh: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश टीम की नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी इसमें मौजूद रहेंगे। बैठक में नई टीम को संगठन की कार्यशैली, पार्टी की नीतियों और आगामी जिम्मेदारियों के बारे में बताया जाएगा।

मिशन-2027 पर रहेगा फोकस

भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद अपनी जंबो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। नई टीम की घोषणा के अगले ही दिन बैठक बुलाकर संगठन ने साफ संकेत दिया है कि अब पूरा फोकस मिशन-2027 की तैयारियों पर रहेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह 64 सदस्यीय नई टीम को चुनावी प्रबंधन का मंत्र देंगे।

नई कार्यकारिणी में युवाओं को मिला मौका

नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री के रूप में 46 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा छह क्षेत्रीय अध्यक्ष और छह मोर्चों के अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं। वहीं कार्यालय मंत्री और प्रवक्ता के तौर पर छह अन्य चेहरों को टीम में शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में युवा चेहरों को अवसर दिया गया है, जबकि मोर्चों में अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिचय बैठक में देंगे संगठन का मंत्र

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया, ‘हर क्षेत्र व जाति से अनुभवी व पार्टी नीतियों के प्रति समर्पित चेहरों को मौका दिया गया है।’ शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश मुख्यालय में पहले सत्र के दौरान परिचय बैठक होगी। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को संगठन की अपेक्षाओं और चुनावी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

पुराने नेताओं का भी मिलेगा सहयोग

चूंकि नई टीम के पास चुनावी तैयारियों के लिए ज्यादा समय नहीं होगा, इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए अनुभवी नेताओं का सहयोग भी होगा । चर्चा है कि प्रदेश संगठन में लंबे समय तक जिम्मेदारी निभा चुके नेताओं को भी बैठक में बुलाया जा सकता है, ताकि नई टीम को उनके अनुभव का लाभ मिल सके।

Read More:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, SIT ने सभी 8 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस आज कोर्ट में करेगी पेश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments