अब Ola-Uber को नहीं देना होगा कमीशन, गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में लॉन्च की ‘भारत टैक्सी’
निजी कैब सेवाओं के बीच अब भारत टैक्सी ने आधिकारिक तौर पर भारत में कदम रख दिया है। यह देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस है, जिसे दिल्ली में लॉन्च किया गया है।
निजी कैब सेवाओं के बीच अब भारत टैक्सी ने आधिकारिक तौर पर भारत में कदम रख दिया है। यह देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस है, जिसे दिल्ली में लॉन्च किया गया है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया।
ड्राइवर नहीं, अब कहलाएंगे ‘सारथी’
भारत टैक्सी की सबसे बड़ी पहचान इसका ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल है। इस प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवरों को अब ‘ड्राइवर’ नहीं बल्कि सारथी कहा जाएगा। सरकार के मुताबिक, इस ऐप के असली मालिक यही सारथी होंगे। हर राइड का पूरा किराया सीधे सारथी के बैंक खाते में जाएगा और ओला-उबर की तरह कोई कमीशन नहीं काटा जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें भारत टैक्सी ऐप?
एंड्रॉइड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स ऐपल ऐप स्टोर से भारत टैक्सी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषा में उपलब्ध है। ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा होते ही यूजर राइड बुक कर सकता है।
ऐसे करें राइड बुकिंग
राइड बुक करने के लिए ऐप खोलें और पिक-अप व ड्रॉप लोकेशन दर्ज करें। इसके बाद बाइक, ऑटो या कार में से अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनें। किराया स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे कंफर्म करते ही राइड बुक हो जाएगी। बुकिंग के साथ ही लाइव ट्रैकिंग की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
किराया रहेगा स्थिर
भारत टैक्सी में यात्रियों को सर्ज प्राइसिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा। यानी बारिश, ट्रैफिक या पीक आवर्स में किराया नहीं बढ़ेगा। दावा किया जा रहा है कि इसका किराया बाजार में मौजूद दूसरी कैब सेवाओं से कम हो सकता है, जिससे आम यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
What's Your Reaction?