Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, हाथ जोड़े हुए फैंस का शुक्रिया

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, हाथ जोड़े हुए फैंस का शुक्रिया

गोविंदा को गलती से पैर में गोली लगने के बाद 1 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने एक्टर के पैर से गोली निकाली, तीन दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद आखिरकार गोविंदा को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई, एक्टर के अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर से फैंस काफी खुश हैं।

व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर आए गोविंदा

गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर आए, इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार मौजूद था, एक्टर ने हाथ जोड़कर फैंस का शुक्रिया अदा किया, वहीं अपने फैंस का इतना प्यार देखकर गोविंदा भी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।

6 हफ्ते तक बेड रेस्ट करेंगे गोविंदा

एक्टर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता ने पैप्स से मुलाकात की, इस दौरान सुनीता ने बताया कि आज गोविंदा एक बजे अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे और घर जाएंगे गोविंदा को 8-10 टांके लगे हैं।

आपको बता दें कि 60 वर्षीय अभिनेता की मंगलवार को सर्जरी हुई थी। बुधवार को पैर से गोली निकाले जाने के बाद गोविंदा को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। डॉ. अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि अभिनेता को करीब 8-10 टांके लगे हैं, जबकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया था कि अभिनेता के साथ यह हादसा सुबह 4.45 बजे हुआ था। उस समय वह कोलकाता में एक शो के लिए जाने के लिए सुबह 6 बजे घर से निकलने की तैयारी कर रहे थे। अभिनेता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी गलती से उसका ट्रिगर दब गया और गोली उनके पैर में जा लगी।

165 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं गोविंदा

165 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुके गोविंदा का असली नाम गोविंद अरुण आहूजा है। गोविंदा ने अपने फ्री स्टाइल डांस और कॉमिक टाइमिंग की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अभिनेता ने अपने करियर में शोला और शबनम, आंखें, राजा बाबू, कुली नंबर 1, हसीना मान जाएगी जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में रंगीला राजा में नजर आए थे। उसके बाद से वह बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, वह छोटे पर्दे पर रियलिटी शो में नजर आते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments