Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकुमारी शैलजा का CM पद का सपना हुआ चूर-चूर!

कुमारी शैलजा का CM पद का सपना हुआ चूर-चूर!

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। राज्य में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सबकी निगाहें उम्मीदवारों की सूची पर टिकी हैं। इस बीच हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने बड़ा बयान दिया है। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस बार प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं को टिकट मिलेगा या नहीं।

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की दावेदारी पर समिति का रुख यही है कि उन्हें चुनाव लड़ने की बजाय चुनाव प्रचार पर ध्यान देना चाहिए।

चुनाव लड़ने की जताई थी इच्छा
इससे पहले लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, हालांकि अब दीपक बाबरिया के बयान के बाद देखना यह है कि कांग्रेस इन सांसदों को विधानसभा चुनाव में टिकट देती है या नहीं।

कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं दोनों नेता?
आपको बता दें कि हरियाणा के सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा सिरसा या अंबाला की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं, जबकि रणदीप सिंह सुरजेवाला अपनी परंपरागत सीट कैथल से चुनाव लड़ना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी, जिसमें उन्हें सकारात्मक जवाब मिला था। हालांकि, उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि पार्टी चाहती है कि ये दोनों नेता चुनाव लड़ने के बजाय जीतने पर ध्यान दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments