HomeCurrent Newsदिल्ली के स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत, क्लासरूम में...

दिल्ली के स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत, क्लासरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित लवली हेरिटेज स्कूल में तीसरी कक्षा की 9 साल की छात्रा की अचानक मौत हो गई। क्लासरूम में बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल के शिक्षक उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह मामला पांडव नगर थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जानकारी में बच्ची की मौत की वजह हार्ट अटैक या कोई अन्य मेडिकल समस्या होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

क्लासरूम में बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, बच्ची रोज की तरह स्कूल में अपनी कक्षा में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। शिक्षकों ने बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि क्लासरूम में हुई यह घटना स्कूल के CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी या फाउल प्ले के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।बच्ची की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। स्कूल में भी शोक का माहौल है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Read More

Elon Musk ने पानी की तरह बहाया पैसा फिर भी हारा उम्मीदवार, बोले- स्पेस लेजर काम नहीं आए

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments