HomeBreaking Newsयूपी की महिलाओं की दिवाली रोशन, CM योगी ने बांटी मुफ्त LPG...

यूपी की महिलाओं की दिवाली रोशन, CM योगी ने बांटी मुफ्त LPG सिलेंडर की सब्सिडी

उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को बड़ी राहत दी। मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1.89 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों के लिए मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी के रूप में 1500 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं और किसानों के हित में कई अहम घोषणाएं भी कीं। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि बारिश, बाढ़ और सूखे के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही सरकार जल्द ही करीब तीन करोड़ किसान परिवारों के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज लाने की तैयारी कर रही है। CM योगी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार अलग से एक विशेष पैकेज लाने जा रही है।

गैस सिलेंडर के लिए नहीं देने होंगे 648 रुपये

मुख्यमंत्री ने सब्सिडी का गणित समझाते हुए बताया कि बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 983.45 रुपये है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से पहले ही 335.40 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। इसके बाद उपभोक्ता को 648.55 रुपये अपनी जेब से देने पड़ते हैं।

योगी ने कहा कि दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया था। इसी के तहत राज्य सरकार ने इस बार 648.55 रुपये की राशि सीधे गैस कंपनियों को भेज दी है। लाभार्थियों को गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे।

ब्रजेश पाठक ने अवधी में किया संबोधन

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अवधी भाषा में महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय अंदाज में महिलाओं का स्वागत किया और भाजपा सरकार को गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार बताया। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए पिछली सरकार के खर्चों को लेकर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पाकिस्तान से हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार… 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments