HomeBreaking Newsपंजाब के 801 युवाओं की दिवाली हुई रोशन, CM भगवंत सिंह मान सरकार...

पंजाब के 801 युवाओं की दिवाली हुई रोशन, CM भगवंत सिंह मान सरकार ने दी नौकरी की सौगात

पंजाब के युवाओं के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने मोहाली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 801 नवनियुक्त उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मुताबिक, उनकी सरकार के कार्यकाल में अब तक 71,777 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इन भर्तियों में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का दावा है कि सभी नियुक्तियां बिना किसी सिफारिश, रिश्वत या पैसे के लेन-देन के केवल उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर की गई हैं।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM मान ने पिछली सरकारों के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों को लेकर होने वाली कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नौकरी पाने के लिए पैसों और सिफारिशों का सहारा लेना पड़ता था। इसके विपरीत, उन्होंने अपनी सरकार की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए विपक्ष को चुनौती दी कि वह भर्ती में भ्रष्टाचार का कोई ठोस उदाहरण सामने लाए।

अगले सप्ताह 600 और युवाओं को मिलेगी नौकरी

CM मान ने यह भी घोषणा की कि अगले सप्ताह लगभग 600 और युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने की सरकार की योजना को आगे बढ़ाने की बात कही गई।

शिक्षा और रोजगार को बताया प्राथमिकता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए CM मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक रोजगार और खुशहाली पहुंचाना है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्राथमिक शिक्षा में पंजाब की उपलब्धि पर भी बात की। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने की अपील की ताकि पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें : डिजिटल वॉलेट के नाम पर 1211 करोड़ का SD Pay घोटाला, 6.52 लाख लोग बने शिकार…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments