भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR ) यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण के तहत अंतिम मतदाता सूचियां आज, 12 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक तौर पर प्रकाशित कर दी गई हैं। जिन नागरिकों ने इस प्रक्रिया के दौरान अपने नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन किए थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने निर्वाचन क्षेत्र की फाइनल वोटर लिस्ट की जांच कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
मतदाता सूची को डाउनलोड करने के लिए नागरिकों को आधिकारिक ईसीआई पोर्टल पर जाना होगा। वहां रोल टाइप के विकल्प में जाकर ‘एसआईआर ड्राफ्ट 2026’ (SIR Draft 2026) का चयन करना होगा, जिससे वे आसानी से अपने क्षेत्र की सूची प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले 13 अगस्त 2026 को इस प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी, जिसके माध्यम से नागरिकों को अपने विवरण की जांच करने का अवसर मिला था।
दावे और आपत्तियों की पूरी समय-सारणी
ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन नागरिकों के नाम शामिल नहीं थे, उन्हें अपने नाम जुड़वाने के लिए 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया था। इस अवधि के दौरान नागरिकों ने निर्धारित घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने दावे प्रस्तुत किए थे। इसके बाद, नोटिस चरण और प्राप्त दावों व आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 तक पूरी की गई, जिसके बाद आज यानी 12 अक्टूबर को अंतिम रूप से मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है।
READ MORE: पंजाब में SIR की फाइनल लिस्ट जारी !


[…] पंजाब में SIR की फाइनल लिस्ट जारी ! […]