HomeBreaking Newsसमुद्र में मौत का तांडव, यमन जा रहे प्रवासियों से भरी नाव...

समुद्र में मौत का तांडव, यमन जा रहे प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 की मौत

रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद में जिबूती से यमन जा रहे प्रवासियों का सफर एक भीषण हादसे में बदल गया। 8-9 अक्टूबर की मध्य रात्रि जिबूती के तटीय इलाके में लगभग 305 यात्रियों से भरी एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 109 लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रविवार को इस त्रासदी की पुष्टि की है।

116 से अधिक लोग अब भी लापता

IOM से मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा जिबूती के प्रमुख बंदरगाह शहर ओबॉक के उत्तर में स्थित गुहेरे इलाके के पास हुआ। नाव पलटने के बाद समुद्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद से 116 से अधिक लोग गहरे पानी में लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

80 से ज्यादा लोग सुरक्षित बचाए गए

राहत की बात यह रही कि बचाव दल 80 से अधिक प्रवासियों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे में जीवित बचे सभी लोग इथियोपिया के नागरिक हैं। राहत कर्मी समुद्र में लापता अन्य लोगों की खोज में जुटे हुए हैं, हालांकि समय बीतने के साथ उनके बचने की उम्मीदें बेहद कम होती जा रही हैं।

 

READ MORE: 39 साल बाद फिर साथ आएगी राम-सीता की जोड़ी, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया इस फिल्म में आएंगे नजर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments