HomeBreaking Newsलखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर भिड़े दो गुट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय...

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर भिड़े दो गुट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों ने जूते लेकर किया विरोध

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद हंगामा और मारपीट होने की बात सामने आई है। इस दौरान अजय राय के समर्थकों ने हाथों में जूते लेकर विरोध जताया। घटना उस समय हुई, जब यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि अजय राय के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनके खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे गए। इसको लेकर उनके समर्थक नाराज हो गए और ममता चौधरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद मामला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गया।

‘कौन अध्यक्ष?’ कहने पर बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। उस समय कार्यालय में काफी भीड़ मौजूद थी। अजय राय के समर्थकों ने लोगों से रास्ता देने के लिए कहा और कथित तौर पर आवाज लगाई, ‘अध्यक्ष जी निकलेंगे, रास्ता दे दीजिए।’ इस पर ममता चौधरी की ओर से कथित तौर पर पूछा गया, ‘कौन अध्यक्ष?’ इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और समर्थकों के बीच झगड़े की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस दौरान मारपीट होने और जूता फेंके जाने की बात भी कही है।

अजय राय ने वरिष्ठ नेताओं से की शिकायत

घटना के बाद अजय राय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना तथा कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के सामने अपनी शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाता है और ऐसे लोगों के पार्टी में बने रहने से संगठन का माहौल खराब हो सकता है। अजय राय ने ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। बताया गया है कि शिकायत के बाद उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

नए पदाधिकारियों के कार्यक्रम के बीच गुटबाजी आई सामने

कांग्रेस मुख्यालय में यह हंगामा ऐसे समय हुआ, जब प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यालय में नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी थी। कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना ने संगठन के भीतर गुटों के बीच तनाव को सामने ला दिया है। फिलहाल अजय राय की ओर से कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में पार्टी नेतृत्व क्या कदम उठाता है, इस पर नजर बनी हुई है।

Read More

दिल्ली में पुलिस के कड़े प्रतिबंधों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, DMRC और रेलवे को नोटिस, नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के निर्देश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments