प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आज से चार दिवसीय मध्य एशिया यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफकत मिर्ज़ियोयेव के बुलावे पर राजधानी ताशकंद पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी चौथी उज़्बेकिस्तान यात्रा है।
आपको बता दें कि होने वाले इस दो दिवसीय दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम बातचीत होगी। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही, भारत के ‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज़्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास विजन को गति देने पर भी विशेष चर्चा होगी।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन
यात्रा के दूसरे चरण में PM मोदी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादोर जापारोफ के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे। वहां वे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है और यह वर्ष इस संगठन की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ भी है।
शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी क्षेत्रीय सुरक्षा, कनेक्टिविटी और विकास के मामलों पर भारत का पक्ष रखेंगे। इसके अलावा, वे सम्मेलन से इतर कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री मध्य एशिया की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े छठे ‘वर्ल्ड नोमैड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत करेंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Nayab Singh Saini) शुक्रवार देर शाम पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नानकसर पहुंचे।...