HomeBreaking Newsमहाराष्ट्र में दूध पर महंगाई की मार! ₹9 प्रति लीटर बढ़ी कीमत

महाराष्ट्र में दूध पर महंगाई की मार! ₹9 प्रति लीटर बढ़ी कीमत

महाराष्ट्र(Maharashtra) में दूध की कीमत बढ़ने वाली है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने थोक दूध के रेट में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद दूध की कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। नई दरें 1 सितंबर 2026 से लागू होकर 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगी। इस फैसले का सीधा असर दूध खरीदने वाले लोगों की जेब पर पड़ सकता है। खासतौर पर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में दूध की थोक कीमत बढ़ने के बाद डेयरी उत्पादों की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।

दूध उत्पादकों के मुताबिक, पशुओं के पालन-पोषण का खर्च लगातार बढ़ रहा है। डेयरी पशुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ उनके चारे, चुन्नी-चन्ना और खली की लागत भी बढ़ी है। एसोसिएशन की बैठक में बताया गया कि अनाज की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इन बढ़ती लागतों का सीधा दबाव दूध उत्पादन करने वाले किसानों और पशुपालकों पर पड़ रहा है। इसी वजह से दूध की थोक कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

जोगेश्वरी की बैठक में हुआ फैसला

मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह ने नई कीमतों की जानकारी दी। उनके मुताबिक, जोगेश्वरी में हुई बैठक के बाद दूध के नए थोक रेट तय किए गए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि कीमत बढ़ाने का उद्देश्य दूध उत्पादकों को बढ़ती उत्पादन लागत से कुछ राहत देना है।

दूध उत्पादकों को लागत का दबाव

एसोसिएशन के मुताबिक, चारा और खली महंगी होने के कारण पशुपालकों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मौजूदा कीमत पर दूध उत्पादन करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा था। नई दर लागू होने के बाद दूध उत्पादकों को बढ़ी हुई लागत की कुछ भरपाई मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, उपभोक्ताओं के लिए यह फैसला महंगाई का एक और झटका साबित हो सकता है। 1 सितंबर से 102 रुपये प्रति लीटर की नई थोक दर लागू होगी।

यह भी पढ़ें : आज बारिश-आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में बदलेगा मौसम, जानें 29 अगस्त को कैसा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments