HomeBreaking Newsजेवर एयरपोर्ट के पास दिखेगा ‘ताइवान सिटी’ का अजब नजारा, भव्य स्टेडियम...

जेवर एयरपोर्ट के पास दिखेगा ‘ताइवान सिटी’ का अजब नजारा, भव्य स्टेडियम के निर्माण के साथ YEIDA ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Jewar Airport) के आसपास के क्षेत्र को आधुनिक और मजबूत औद्योगिक व संस्थागत केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं का उद्देश्य बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ निवेश बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

सेक्टर 13 और 14 में करीब 500 एकड़ जमीन पर मेडिकल हब विकसित किया जाएगा। वहीं सेक्टर 14 में 480 एकड़ क्षेत्र में यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएगी। इससे क्षेत्र में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित होने की उम्मीद है।

खेल और परिवहन को मिलेगी मजबूती

सेक्टर 23D में 50 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम प्रस्तावित है। इसके अलावा सेक्टर 23C में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट के आसपास बढ़ती यातायात जरूरतों को पूरा करने और दूसरे शहरों से संपर्क बेहतर करने में मदद मिलेगी।

उद्योग और किसानों के लिए खास योजनाएं

सेक्टर 6 में 300 एकड़ में ताइवान सिटी विकसित करने की योजना है। इसी क्षेत्र में 100 से 125 एकड़ में फार्मास्युटिकल फॉर्म्युलेशन मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाया जाएगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीक और दवा उद्योग में निवेश को बढ़ावा मिल सकता है।

किसानों के लिए सेक्टर 34 में 36 एकड़ जमीन पर आधुनिक मंडी विकसित की जाएगी, जहां फसलों की बिक्री और भंडारण की बेहतर व्यवस्था होगी।

भूमि खरीद दरों में बदलाव

गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में फेज-1 के लिए आपसी सहमति से भूमि खरीद की दर 6 प्रतिशत बढ़ाकर 4,558 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था में 4,037 रुपये प्रति वर्ग मीटर के साथ 7 प्रतिशत आबादी प्लॉट की दर भी निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें : फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, एक छात्र की मौत, दो हुए घायल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments