HomeBreaking Newsकर्नाटक में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या का खुलासा, छोटी बेटी और प्रेमी...

कर्नाटक में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या का खुलासा, छोटी बेटी और प्रेमी गिरफ्तार

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में 62 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सिद्धप्पा अंजुटागी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या का मामला लग रही इस वारदात में मृतक की छोटी बेटी प्रियंका की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी संतोष सिंधे को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी गुरुराज बिरादार की तलाश जारी है।

सड़क किनारे मिला था शव

सिद्धप्पा अंजुटागी का शव इंडी तालुक के चौडीहाल रोड स्थित पुजारी वस्ती के पास सड़क किनारे मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस को शक था कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या करने के बाद शव को वहां फेंका था। मामले में मृतक की बड़ी बेटी निखिता की शिकायत के बाद पुलिस ने परिवार और परिचितों से पूछताछ शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस का शक छोटी बेटी प्रियंका पर गया।

संपत्ति को लेकर पिता-बेटी में था विवाद

पुलिस के अनुसार, सिद्धप्पा करीब दो साल पहले शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद लाभ राशि मिली थी और गांव में उनकी संपत्ति भी थी। जांच में सामने आया कि संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर सिद्धप्पा और प्रियंका के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि सिद्धप्पा अपनी बेटी को संपत्ति में हिस्सा देने के पक्ष में नहीं थे, जिससे दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

प्रेम संबंध का भी पिता करते थे विरोध

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका के पति सुरेश मसाली की कोविड काल में मौत हो गई थी। इसके बाद विजयपुरा में उसकी पहचान ऑटो चालक संतोष सिंधे से हुई और दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए। पुलिस का आरोप है कि सिद्धप्पा इस रिश्ते के खिलाफ थे। ऐसे में संपत्ति विवाद के साथ प्रेम संबंध को लेकर विरोध भी परिवार में तनाव की एक वजह बन गया। जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की रात प्रियंका और उसके पिता के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का आरोप है कि विवाद के बाद प्रियंका ने संतोष को घर बुलाया। पुलिस के मुताबिक, संतोष अपने दोस्त गुरुराज बिरादार के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने सिद्धप्पा का गला दबाया और फिर सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एक बड़े पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए।

Read More

फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, एक छात्र की मौत, दो हुए घायल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments