दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर के एक स्कूल में एक छात्र ने दो बंदूकों से गोलीबारी कर दी। हमले में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी के बाद हमलावर छात्र ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे उसकी मौत हो गई। जाम्बोआंगा के मेयर खाइमर अदान ओलासो के मुताबिक, हमलावर हाई स्कूल का छात्र था और वह बॉडी कैमरा पहनकर स्कूल कैंपस में पहुंचा था। बताया गया है कि वह हमले की लाइव स्ट्रीमिंग भी कर रहा था।
टीचर पर गोली चलाने के बाद छात्र को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार, हमलावर दो बंदूकें लेकर कैंपस में दाखिल हुआ। उसने सबसे पहले एक शिक्षक पर गोली चलाई। हालांकि, शिक्षक को गोली लगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसके बाद हमलावर ने अपने एक साथी छात्र पर गोली चला दी। गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर ने खुद को गोली मारी। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट एर्नाल्ड अंदल ने बताया कि फिलहाल कैंपस में गोलीबारी नहीं हो रही है। घटना में किसी अन्य व्यक्ति की मौत या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
JUST IN:
Two people were killed in a school shooting in the 🇵🇭Philippines after a student opened fire in a classroom. Police have secured the campus and are investigating the attack. pic.twitter.com/ippQiLwXox https://t.co/F6aBWK69mW pic.twitter.com/MAKLL8jn40— Info Room (@InfoR00M) August 18, 2026
स्कूल प्रशासन ने अधिकारियों के साथ शुरू किया काम
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि वह मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।
जून में भी स्कूल में हुई थी गोलीबारी
फिलीपींस में स्कूलों में गोलीबारी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जून में टैक्लोबन शहर के एक हाई स्कूल में दो छात्रों ने कैंपस में गोलीबारी की थी। उस घटना में तीन छात्रों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे।
Read More
सनातन धर्म को नेपाल की राष्ट्रीय पहचान बनाने का प्रस्ताव, शेर बहादुर देउबा के बयान से गरमाई सियासत

