तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन की एक्ट्रेस तृषा(Trisha) कृष्णन को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद लगातार चर्चा में है। मामले में पुलिस ने उदयनिधि को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। इस पूरे विवाद के दौरान तृषा ने सार्वजनिक तौर पर मामले पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हाल ही में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद एक बार फिर इस मुद्दे ने लोगों का ध्यान खींचा है।
दादी के जन्मदिन की तस्वीरें कीं शेयर
तृषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दादी के जन्मदिन के मौके की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने दो ऐसे संदेश भी पोस्ट किए, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स मौजूदा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
एक स्टोरी में उन्होंने लिखा कि इस उम्र में भी ड्रामा करना शर्मनाक है और बेहतर है कि व्यक्ति काम करे, पैसे कमाए और सुकून से रहे। हालांकि इस पोस्ट में तृषा ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है।
दूसरी पोस्ट में कही दिल की बात
तृषा ने एक अन्य स्टोरी में जिंदगी को लेकर एक सकारात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि जिस जिंदगी की कभी किसी ने इच्छा या प्रार्थना की थी उसी जिंदगी से आज अभिभूत होना अपने आप में सौभाग्य की बात है। इन पोस्ट में अभिनेत्री ने विवाद, उदयनिधि स्टालिन या उनकी टिप्पणी का सीधे तौर पर कोई उल्लेख नहीं किया।


