HomeBreaking News“मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं..., IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में ऐसा...

“मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं…, IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में ऐसा क्यों बोले PM मोदी?

PM नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि IIT की परीक्षा में सिलेबस तय होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ ‘आउट ऑफ सिलेबस’ होता है। जिंदगी में न कोई तय कोर्स होता है और न ही प्रश्न पत्र। कई बार असली सवाल क्या है, यह भी खुद पहचानना पड़ता है।

प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि कैंपस की जिंदगी और उसके बाहर की दुनिया में काफी अंतर होता है। IIT में परीक्षाओं के लिए पहले से सिलेबस और प्रश्नपत्र होता है, लेकिन वास्तविक जीवन में परिस्थितियां पहले से तय नहीं होतीं। ऐसे में युवाओं को बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद फैसले लेने और समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए तैयार रहना चाहिए।

‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं’

छात्रों के भविष्य और उनकी सोच का जिक्र करते हुए PM मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा।” उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले कल की एक तस्वीर होती है। प्रधानमंत्री ने IIT दिल्ली में छात्रों के ओरिएंटेशन से लेकर कन्वोकेशन तक के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए इस यात्रा को पूरा करने का संतोष का दिन है। उन्होंने छात्रों को उनके जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

‘आप सिर्फ डिग्री लेकर नहीं निकल रहे’

PM मोदी ने कहा कि छात्र केवल डिग्री लेकर IIT दिल्ली से नहीं निकल रहे हैं, बल्कि देश के लिए कुछ बड़ा करने के सपने लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्र का रास्ता और सपना अलग हो सकता है, लेकिन सभी के सामने संभावनाओं से भरा एक नया दौर शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोई अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहा होगा, कोई नए शहर में नई शुरुआत की तैयारी कर रहा होगा और कोई अपना पहला स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहा होगा। प्रधानमंत्री ने छात्रों से अपने सपनों के साथ देश की जरूरतों को भी ध्यान में रखने का आह्वान किया।

IIT दिल्ली में AI की नई पहल

प्रधानमंत्री ने IIT दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी नई पहलों का भी जिक्र किया। इस अवसर पर उन्होंने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सेंटर ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने AI के क्षेत्र में संस्थान की नई पहलों के लिए छात्रों, शिक्षकों और संस्थान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तकनीक के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव युवाओं के सामने नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

Read More

Sawan Second Somwar 2026: कब है सावन का दूसरा सोमवार? एक साथ बन रहे 7 शुभ संयोग, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments