CM Yogi Lucknow Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। शहीद पथ स्थित डायल-112 मुख्यालय के पास बने इस अत्याधुनिक भवन को 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है।
आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत
नए मुख्यालय में 24 घंटे संचालित होने वाला अत्याधुनिक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र बनाया गया है, जिससे प्रदेश में आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई और बेहतर सवांद किया जा सकेगा। इसके साथ ही डिजिटल कमांड, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर भी शुरू किया जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं से होगा प्रशिक्षण
भवन में 200 से ज्यादा लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, प्रशिक्षण के लिए क्लासरूम और लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
कई मंत्री रहेंगे मौजूद
लोकार्पण कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल और विधायक राजेश्वर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इस नए मुख्यालय को अहम कदम माना जा रहा है।
Read More:
संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्षी नेताओं से करेंगे सहयोग की अपील

