HomeBreaking NewsUP के 29 PPS अधिकारियों को मिला IPS कैडर, गृह मंत्रालय ने...

UP के 29 PPS अधिकारियों को मिला IPS कैडर, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, जल्द मिलेगी नई तैनाती

29 PPS Officers From Uttar Pradesh Became IPS Officers: उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 29 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन मिल गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति की बैठक के बाद वर्ष 2025 की चयन सूची को मंजूरी दी गई, जिसके आधार पर इन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश कैडर के रिक्त IPS पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

चयन समिति की बैठक के बाद मिली मंजूरी

गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 25 जून 2026 को UPSC की चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, उनके काम करने का तरीका और योग्यता को देखा गया। इसके आधार पर 29 अधिकारियों को चुना गया। चयनित अधिकारियों में कई प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

 

जल्द होगी नई तैनाती

IPS कैडर में प्रमोशन मिलने के बाद इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के अनुसार वरिष्ठ पदों पर नियुक्त किया जाएगा। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही इन अधिकारियों की नई तैनाती और जिम्मेदारियों को लेकर अलग से आदेश जारी करेगी।

ये PPS अधिकारी बने IPS

संजय कुमार यादव, कमल किशोर, सुरेश चन्द्र रावत, शुएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, हरेन्द्र प्रताप यादव, बंजराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवन्त कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पाण्डेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चन्द्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा को IPS कैडर में प्रमोटेड किया गया है।

एक दिन पहले PCS अधिकारियों को मिला था IAS प्रमोशन

इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के 29 PCS अधिकारियों को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन मिला था। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 30 जून को इसका आदेश जारी किया गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने भी संबंधित आदेश जारी किए थे। ये सभी अधिकारी वर्ष 2022 बैच से जुड़े हैं।

Read More:

पश्चिम एशिया के हालात पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों की हुई बैठक, होर्मुज स्ट्रेट से लेकर तेल-गैस आपूर्ति पर हुआ मंथन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments