HomeBreaking Newsअमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़ 7 पिस्तौल...

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़ 7 पिस्तौल और 40 कारतूस समेत दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौलें और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विदेशी तस्करों से जुड़े थे आरोपी

शरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार सक्रिय हथियार तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी नेटवर्क से लगातार जुड़े रहते थे और उसी के जरिए अवैध हथियारों की खेप मंगाने की साजिश रचते थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क पंजाब सहित आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक हथियार पहुंचाने का काम करता था।

संगठित तरीके से संचालित हो रहा था गिरोह

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एक पहले से प्लान किया गया साजिश और संगठित गिरोह था, जिसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हुए हैं। आरोपी आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाने और सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, खुफिया इनपुट और अमृतसर पुलिस की सतर्क कार्रवाई के चलते इस नेटवर्क का खुलासा किया जा सका।

सुल्तानविंड थाने में दर्ज हुआ मामला

इस मामले में थाना सुल्तानविंड में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पूरी सप्लाई चेन की होगी जांच

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की पहचान की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि हथियारों की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल थे और इन हथियारों को किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Read More

National Doctors Day 2026: पीएम मोदी ने डॉक्टरों को दी बधाई, कहा- “वे हमारे हेल्थकेयर सिस्टम की रीढ़ हैं”

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments