जनपद सहारनपुर में ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा।
वर्ष 2017 के पहले पैसा या तो सपा के गुर्गों द्वारा खा लिया जाता था या कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए जाता था।
आज उसी पैसे से माँ शाकुम्भरी का कॉरिडोर तैयार हो रहा है… pic.twitter.com/n1YtNK3Jxg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2026
सीएम योगी ने कहा कि मंदिरों के पैसे को जब कब्रिस्तान की ओर बहाया जाता था तब आस्था ध्यान नहीं आया? अयोध्या को कोई आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता. यह वह सरकार है जो विरासत और विकास दोनों का सम्मान करती है। रेलवे, सड़क और एयरपोर्ट बने। पहले जहां जहाज नहीं उतर पाता था अब वहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। सपा जन्मजात सामाजिक न्याय से जुड़े महापुरुषों की विरोधी रही है। वाल्मीकि रविदास के लिए कुछ नहीं किया। डबल इंजन की सरकार ने संत रविदास की जन्मभूमि से समाजवादी पार्टी के लोगों का कब्जा हटाकर कॉरिडोर और भव्य प्रतिमा बनाई. यह समाजवादी पार्टी नहीं कर पाती।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले कॉरिडोर एक सपना था। पैसा पहले था लेकिन विजन नहीं था। पहले पैसा सपा खा जाती थी। अब उसी पैसे से ब्रिज बन रहे हैं। कारीगरों के जीवन को उन्नयन करने में, विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स और रनवे की लाइन बढ़ाने में पैसा खर्च हो रहा है. यह दृष्टिकोण का अंतर है। जिन लोगों का स्वार्थी दृष्टिकोण था वे लोग अपने गांव तक सीमित थे. केवल एक गांव सैफई की चिंता होती थी। अब यूपी में डबल इंजन सरकार है। ये सरकार पूरे राज्य की चिंता करती है।
READ MORE: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत को बड़ी राहत, KCA ने हटाया 3 साल का बैन

