HomeBreaking NewsMeta का नया एक्सपेरिमेंट, अब Snapchat जैसी वाइब देगा Instagram! जल्द आ...

Meta का नया एक्सपेरिमेंट, अब Snapchat जैसी वाइब देगा Instagram! जल्द आ रहा है ये खास फीचर

Instagram Instants: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एक नए फीचर ‘Instants’ के साथ यूजर्स के अनुभव को बदलने की तैयारी में है। इस फीचर के तहत फोटो और वीडियो कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाएंगे, जिससे यह Snapchat और BeReal जैसे प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

इन देशों में शुरू हुई टेस्टिंग

फिलहाल Instants फीचर को इटली और स्पेन जैसे कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है। इसे एक अलग ऐप के रूप में भी पेश किया गया है और इसकी लिस्टिंग Google Play Store पर देखी गई है, हालांकि अभी यह आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

रियल और बिना एडिट कंटेंट पर फोकस

Instants को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स बिना एडिट की गई रियल लाइफ तस्वीरें तुरंत शेयर कर सकें। इसमें भेजी गई फोटो या वीडियो को केवल एक बार देखा जा सकता है और वे अधिकतम 24 घंटे तक ही उपलब्ध रहती हैं, इसके बाद स्वतः गायब हो जाती हैं।

कैमरा रोल से अपलोड नहीं होगा कंटेंट

इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें यूजर अपने फोन की गैलरी से फोटो अपलोड नहीं कर सकेंगे। केवल ऐप के कैमरे से ली गई तस्वीरें या वीडियो ही शेयर किए जा सकेंगे, जिससे कंटेंट अधिक ऑथेंटिक बना रहेगा।

सिर्फ खास लोगों के साथ शेयरिंग

यूजर्स अपनी पोस्ट केवल उन्हीं लोगों के साथ शेयर कर पाएंगे जो उनके म्यूचुअल फॉलोअर्स हैं। यानी जिन लोगों को वे फॉलो करते हैं और जो उन्हें फॉलो करते हैं, उन्हीं के साथ कंटेंट साझा किया जा सकेगा।

ऐप और फीचर दोनों रूप में प्रयोग

Meta इस फीचर को कुछ फॉर्मेट्स में अलग ऐप के तौर पर और कुछ जगहों पर Instagram के अंदर एक फीचर के रूप में टेस्ट कर रहा है। इससे साफ है कि कंपनी यूजर्स को ज्यादा सहज और कम दबाव वाला सोशल अनुभव देना चाहती है।

बदलते ट्रेंड के साथ चल रहा मेटा

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ‘रियल’ और ‘अनफिल्टर्ड’ कंटेंट की मांग बढ़ी है। Instants इसी ट्रेंड को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जहां परफेक्ट फोटो की बजाय असली पलों को साझा करने पर जोर दिया गया है। यह फीचर आने वाले समय में कितना लोकप्रिय होगा, यह यूजर्स की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। फिलहाल, यह कहा जा सकता है कि Meta सोशल मीडिया के बदलते ट्रेंड के साथ खुद को तेजी से ढालने की कोशिश कर रहा है।

Read More:

‘वो अपने फायदे के लिए…’ अमेरिका ने चीन की कंपनियों और रिफाइनरी पर लगाया बैन तो गुस्से से तिलमिला उठा रूस, लगाए गंभीर आरोप

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments