HomeBreaking Newsराजस्थान में अवैध स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों...

राजस्थान में अवैध स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की जलकर मौत

Kotputli Fire Accident: राजस्थान के कोटपूतली जिले में एक अवैध स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग ने चार लोगों की जान ले ली। इस हादसे में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भयानक थी कि शव पूरी तरह जलकर कंकाल में बदल गए, जिससे उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है।

नीमराना क्षेत्र में हुआ हादसा

यह घटना कोटपूतली जिले के नीमराना इलाके में हुई, जहां अवैध रूप से बड़े पैमाने पर स्क्रैप गोदाम संचालित किया जा रहा था। आग लगने के दौरान गोदाम में लगातार धमाके भी होते रहे, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

हादसे में दो लोग लापता

इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो अन्य लोगों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

DNA से होगी मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। प्रशासन के अनुसार शवों की हालत इतनी खराब है कि सामान्य तरीके से पहचान संभव नहीं है।

क्या है आग लगने की वजह?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल के कारण आग भड़की हो सकती है। इसके अलावा यह भी आशंका जताई जा रही है कि पिकअप वैन के ड्राइवर द्वारा जलाई गई बीड़ी से भी आग लग सकती है। बताया जा रहा है कि इस गोदाम में आग बुझाने के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। बड़ी मात्रा में केमिकल से भरे ड्रम मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई और हालात काबू से बाहर हो गए।

घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

शुक्रवार देर शाम लगी इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को करीब 6 घंटे का समय लगा। मौके पर पहुंची टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। गोदाम संचालक करण सिंह के खिलाफ भी जांच की जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर अंदर फंसे लोगों को बचाने में जुटे रहे।

Read More:

गर्मी से तप रहा दिल्ली-NCR… 40°C के पार पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी, IMD ने बताया मौसम का हाल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments