WhatsApp New Feature: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद चैटिंग पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी और स्पैम मैसेज से राहत मिलेगी।
बिजनेस चैट्स होंगी अलग
इस नए फीचर के तहत व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट से आने वाली सभी चैट्स को एक अलग सेक्शन में व्यवस्थित करेगा। यानी यूजर के मेन इनबॉक्स में अब केवल पर्सनल और ग्रुप चैट्स ही दिखाई देंगी, जिससे जरूरी बातचीत तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
ऑटोमैटिक मैनेजमेंट सिस्टम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजनेस चैट्स इनबॉक्स में आने के 24 घंटे बाद अपने आप अलग सेक्शन में चली जाएंगी। इसके लिए यूजर्स को कोई मैन्युअल सेटिंग नहीं करनी होगी। इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा, जिन्हें दिनभर बिजनेस मैसेज मिलते रहते हैं।
अभी टेस्टिंग बाकी
बताया जा रहा है कि कंपनी फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है और इसे अभी बीटा टेस्टिंग के लिए भी जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इसे टेस्टिंग के लिए रोल आउट किया जा सकता है।
यूजरनेम फीचर भी लॉन्च
हाल ही में व्हाट्सऐप ने यूजरनेम फीचर को भी रोलआउट करना शुरू किया है। Facebook और Instagram की तरह अब यूजर्स व्हाट्सऐप पर भी यूजरनेम सेट कर सकेंगे। इससे फोन नंबर शेयर किए बिना भी संपर्क करना संभव होगा, जिससे प्राइवेसी बढ़ेगी।
WhatsApp Plus की तैयारी
इसके अलावा खबर है कि कंपनी जल्द ही ‘WhatsApp Plus’ नाम से एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान भी ला सकती है। इस प्लान में यूजर्स को एक्स्ट्रा चैट पिन करने, ऐप के आइकन और कलर बदलने, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, कस्टम रिंगटोन और इंटरैक्टिव मैसेज रिएक्शन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
फ्री फीचर्स रहेंगे जारी
हालांकि, व्हाट्सऐप की बेसिक सेवाएं जैसे चैटिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग पहले की तरह मुफ्त ही रहेंगी। पेड प्लान केवल अतिरिक्त सुविधाओं के लिए होगा, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकेंगे।
मिलेगा बेहतर यूजर अनुभव
व्हाट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स के लिए चैटिंग को और ज्यादा व्यवस्थित और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ स्पैम कम होगा, बल्कि पर्सनल कम्युनिकेशन भी ज्यादा बेहतर हो सकेगा।
Read More:

