HomeBreaking Newsबंगाल चुनाव के मद्दे नजर रेल मंत्रालय का बड़ा दांव, मुंबई-हावड़ा रूट...

बंगाल चुनाव के मद्दे नजर रेल मंत्रालय का बड़ा दांव, मुंबई-हावड़ा रूट पर दौड़ेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें…

रेल मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(Bengal Election) को ध्यान में रखते हुए मुंबई और हावड़ा के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से हावड़ा के लिए संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य उन यात्रियों को राहत देना है जो काम के सिलसिले में बंगाल से मुंबई आते-जाते हैं, ताकि वे मतदान के दौरान आसानी से अपने गृह राज्य पहुंच सकें। साथ ही, गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाले यात्रीभार को संभालने के लिए भी यह कदम उठाया गया है।

मुंबई-हावड़ा रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन

LTT-हावड़ा-LTT मार्ग पर दो विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। ट्रेन संख्या 01145 स्पेशल 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रात 20:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और तीसरे दिन 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) की सुबह 06:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 01146 स्पेशल 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 14:45 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) की रात 23:45 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव ?

यह विशेष ट्रेनें अपने मार्ग में कुल 17 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। इनमें ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी शामिल हैं। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणियों के कोच शामिल किए गए हैं। इनमें 2 एसी 2-टियर कोच, 9 एसी 3-टियर कोच, 3 स्लीपर कोच, 4 जनरल सेकंड क्लास कोच, 1 सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार शामिल है।

ट्रेन संख्या 01145 के लिए आरक्षण 12 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। यात्री टिकट की बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के साथ-साथ आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। अनारक्षित टिकटों की बुकिंग यूटीएस प्रणाली के तहत सामान्य किराए पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा RailOne ऐप और NTES ऐप के माध्यम से यात्री ट्रेन के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, किस दिन होगा काम? ब्रांच विजिट से पहले…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments