उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का सीजन करीब आ गया है और केदारनाथ धाम(Kedarnath Dham) की यात्रा इस साल श्रद्धालुओं की जेब पर थोड़ी भारी पड़ सकती है। सामान्य दर्शन पहले की तरह निःशुल्क रहेंगे, लेकिन हेलिकॉप्टर सेवाओं के किराए और पूजा-अर्चना शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार हेली सेवाओं में नई टेंडर प्रणाली लागू की गई है। कुल 8 ऑपरेटर कंपनियां गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से उड़ानें संचालित करेंगी। गुप्तकाशी से 2, फाटा से 4 और सिरसी से 2 ऑपरेटर उड़ानें चलाएंगे। सभी उड़ानें केदारनाथ के हेलीपैड पर पहुंचेंगी।
क्या हैं नए हैली किराए की दरें ?
गुप्तकाशी से एकतरफा: ₹6,077
फाटा से एकतरफा: ₹4,840
सिरसी से एकतरफा: ₹3,043
(इसमें GST और बुकिंग शुल्क अलग से जुड़ेंगे।)
फाटा रूट पर किराया सबसे ज्यादा बढ़ा है, जबकि सिरसी रूट से थोड़ी राहत मिली है।
पूजा-अर्चना शुल्क में भारी बढ़ोतरी
केदारनाथ धाम में दिनभर की पूजा का शुल्क अब ₹28,600 से बढ़ाकर ₹51,000 कर दिया गया है, लगभग 78% का इजाफा। इसके अलावा:
बद्रीनाथ धाम में भी शुल्क बढ़ाए गए हैं। श्रीमद्भागवत कथा ₹51,000 से बढ़कर ₹1,00,000, महाभोग ₹45,000, बाल भोग ₹10,000, स्वर्ण आरती ₹6,100, महाभिषेक ₹5,500 और अन्य आरती-भोग भी नई दरों के अनुसार। श्रद्धालुओं को नई यात्रा योजना बनाते समय हेली किराया, GST और पूजा शुल्क को ध्यान में रखना होगा। वहीं, सबसे बड़ी राहत यह है कि बाबा केदार का सामान्य दर्शन अभी भी पूरी तरह फ्री हैं।