HomeBreaking Newsदरभंगा में लगेगा रोजगार शिविर, इंटरव्यू के जरिए सीधे होगी भर्ती, 10वीं...

दरभंगा में लगेगा रोजगार शिविर, इंटरव्यू के जरिए सीधे होगी भर्ती, 10वीं से बीटेक तक के युवाओं को मौका

दरभंगा में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर सामने आया है। श्रम संसाधन विभाग की पहल पर 15 अप्रैल 2026 को एक बड़े जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कहां और कब लगेगा जॉब कैंप

यह रोजगार शिविर अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा इमारत मोजिबिया तकनीकी संस्थान, महदौली किलाघाट में आयोजित किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जहां इच्छुक अभ्यर्थी सीधे इंटरव्यू में भाग ले सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस जॉब कैंप में क्वेस कॉर्प लिमिटेड के माध्यम से ट्रेनी, लीड प्रो-ऑपरेटर, क्वालिटी चेकर और असेम्बलर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों कोटाटा मोटर्स, एमआरएफ टायर्स, टाटा ऑटो कंप और विस्ट्रॉन जैसी कंपनियों से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा

इस शिविर में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई और बीटेक पास पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिससे बड़ी संख्या में युवा इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

वेतन और अन्य सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 19,719 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन और ओवरटाइम भत्ता जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल गुजरात या बेंगलुरु में होगा।

 ऐसे करें आवेदन

इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार National Career Service पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या नजदीकी नियोजनालय कार्यालय में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी साथ लानी होगी। खास बात यह है कि इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

युवाओं से अधिक से अधिक भाग लेने की अपील

आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार शिविर में भाग लेने की अपील की है। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर रोजगार हासिल कर सकते हैं।

 

READ MORE: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी मारी छलांग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments