HomeBreaking Newsकांग्नेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू का नया सियासी दांव,...

कांग्नेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू का नया सियासी दांव, बनाई खुद की नई पार्टी

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू(Navjot Kaur Sidhu) ने अपने राजनीतिक सफर में नया मोड़ लेते हुए ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ के गठन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से निष्कासन के बाद यह उनका बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं।

अमृतसर ईस्ट से विधायक रह चुकी नवजोत कौर सिद्धू उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर 500 करोड़ रुपये के लेन-देन का गंभीर आरोप लगाया था। इस बयान के बाद पार्टी नेतृत्व असहज हो गया था, जिसके चलते पहले उन्हें निलंबित किया गया और बाद में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने का फैसला

कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन वहां से उन्हें कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी बीच, नवजोत सिंह सिद्धू ने भी राहुल गांधी से मुलाकात के लिए कई बार समय मांगा, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे हालात में नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने का फैसला लिया।

सोमवार देर रात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए अपनी नई पार्टी की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीति और नेतृत्व का गहराई से आकलन करने के बाद उन्होंने एक वैकल्पिक राष्ट्रीय मंच तैयार करने की दिशा में कदम उठाया है। उनका कहना है कि यह पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और देश की सेवा के उद्देश्य से बनाई गई है।

‘सत्य और प्रेम’ को बनाया राजनीति का आधार

नवजोत कौर सिद्धू ने अपने संदेश में ‘सत्य और प्रेम’ को राजनीति का आधार बनाने की बात कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा को बढ़ावा देगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को उसकी पुरानी पहचान लौटाने, साझा संस्कृति को मजबूत करने और “जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा” सरकार देने के संकल्प को दोहराया।

यह भी पढ़ें : कुशीनगर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बम बनाने का सामान बरामद, नाबालिगों को बना रहा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments