रणवीर सिंह ने साबित कर दिया है कि वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर 2’(Dhurandhar 2) ने यह साबित कर दिया कि जैसे फिल्म में कहा गया था, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है।”
फिल्म ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पेड प्रीव्यू शोज़ के बाद शानदार ओपनिंग से लेकर दूसरे दिन तक, ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं।
फिल्म ने दूसरे दिन कितनी की कमाई ?
रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि रणवीर के करियर ग्राफ को भी नया आयाम दिया। अधिकांश फिल्में अपने पूरे रन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करती हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने मात्र 48 घंटों में यह आंकड़ा पार कर लिया।
-
पेड प्रीव्यू शो से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई की।
-
पहले दिन का कलेक्शन 102.55 करोड़ रहा।
-
वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये कमाए।
-
इसके अंदर हिंदी में सबसे ज्यादा, यानी 78.94 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

