HomeBreaking Newsमथुरा के फरसा वाले बाबा हत्याकांड पर CM योगी का कड़ा रुख,...

मथुरा के फरसा वाले बाबा हत्याकांड पर CM योगी का कड़ा रुख, बोले – किसी भी हाल में नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी…

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौ रक्षक चंद्रशेखर बाबा(Farsa Wale Baba), जिन्हें स्थानीय लोग फरसा वाले बाबा के नाम से जानते थे, बीती रात एक ट्रक की चपेट में आने से अपनी जान गंवा बैठे। घटना के अनुसार, बाबा रविवार तड़के दो साथियों के साथ उस ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसमें गौवंश था। कहा जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाबा ने ट्रक के सामने बाइक रोक दी। इसी बीच ट्रक चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद तनावपूर्ण हुआ माहौल

इस दुखद घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को घटना की कड़ाई से जांच कर, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ADG कानून व्यवस्था अमिताभ यश को भी मथुरा की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई, और रिपोर्ट के बाद वह मथुरा के लिए रवाना हो सकते हैं।

गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय मार्ग किया जाम

चंद्रशेखर बाबा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय मार्ग जाम कर दिया। दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस की समझाइश के बावजूद लोग शांत नहीं हुए और पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाने लगे, जिससे कुछ घायल भी हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में जाम खोल दिया गया और हालात को सामान्य किया गया।

मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। साधु के साथ यह व्यवहार अस्वीकार्य है, वहीं वाराणसी में खुले आम गोलियां चल रही हैं। DIG शैलेश पांडे ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

यह भी पढ़ें : डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सरकार की सख्ती, WhatsApp को ठगों के डिवाइस ब्लॉक करने के आदेश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments