HomeBreaking NewsLPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान, उत्पादन में हुई 40%...

LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान, उत्पादन में हुई 40% की बढ़ोतरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। बुधवार को कई मंत्रालयों की संयुक्त ब्रीफिंग में अधिकारियों ने बताया कि देश में घरेलू एलपीजी उत्पादन 40% तक बढ़ा दिया गया है और ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए कूटनीतिक स्तर पर भी सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्पादन में हुई 40% बढ़ोतरी

पेट्रोलियम मंत्रालय की जाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते 5 मार्च से घरेलू एलपीजी उत्पादन में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे घरेलू गैस की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है और सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

रिटेल आउटलेट्स पर तेल की कोई कमी नहीं

सरकार ने कहा कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सामान्य है और किसी भी रिटेल आउटलेट पर तेल की कमी (ड्राईआउट) की स्थिति नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

LPG आपूर्ति को लेकर उठाए गए खास कदम

कुछ इलाकों में एलपीजी की मांग बढ़ने के कारण सरकार ने आपूर्ति को संतुलित रखने के लिए कई कदम उठाए हैं:

  • 93% LPG बुकिंग को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया गया है

  • उपभोक्ताओं से डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर बुकिंग करने से बचने की अपील

  • सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 10% अतिरिक्त कमर्शियल LPG आवंटित

  • PNG कनेक्शन के लंबित आवेदन जल्द पूरा करने की एडवाइजरी जारी

इन कदमों का उद्देश्य बोतलबंद गैस पर दबाव कम करना और सप्लाई चेन को सुचारू रखना है।

अफवाहों से बचने की अपील

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी की स्थिति पर सरकार लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में सुधार हुआ है, लेकिन कुछ जगहों पर डिस्ट्रीब्यूटर के पास लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस बुकिंग न करें।”

कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती

सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत देशभर में 2,300 रिटेल आउटलेट्स पर अचानक निरीक्षण किए गए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति से बातचीत कर क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की है।

Read More

धुरंधर द रिवेंज को लगा बड़ा झटका, तमिल-तेलुगु प्रीव्यू शोज कैंसिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments