HomeBreaking Newsहिसार से जयपुर-चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट की टाइमिंग बदली, 30 मार्च से...

हिसार से जयपुर-चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट की टाइमिंग बदली, 30 मार्च से नया शेड्यूल होगा लागू 

हरियाणा के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं में बदलाव के साथ नया समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। 30 मार्च से हिसार-चंडीगढ़ और हिसार-जयपुर फ्लाइट्स की टाइमिंग और संचालन दिनों में बदलाव किया गया है।

अब सप्ताह में दो दिन संचालित होंगी उड़ानें 

नए शेड्यूल के अनुसार, चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान अब सप्ताह में दो दिन-सोमवार और बुधवार-को संचालित होगी। इससे पहले यह अलग-अलग समय पर तीन और फिर दो दिन (सोमवार और शुक्रवार) चल रही थी। वहीं, जयपुर के लिए फ्लाइट जो पहले शनिवार और बुधवार को उड़ान भरती थी, अब सोमवार और बुधवार को संचालित की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह बदलाव आगामी नई उड़ानों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। दरअसल, एयरलाइन कंपनी हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। इसी के चलते मौजूदा फ्लाइट्स के शेड्यूल को इस तरह एडजस्ट किया जा रहा है कि वही विमान आगे इन नए रूट्स पर भी उड़ान भर सके।

कब से शुरु होंगी जम्मू और अहमदाबाद की फ्लाइट्स ?

सूत्रों के मुताबिक, 16 अप्रैल से जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स शुरू होने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की मंजूरी मिलते ही पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया जाएगा। हिसार से इन नए रूट्स के शुरू होने से न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। 

अहमदाबाद रूट उद्योग जगत के लिए अहम माना जा रहा है, जबकि जम्मू रूट धार्मिक यात्रियों के लिए खासा उपयोगी साबित हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि समर शेड्यूल लागू होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और इसके साथ ही टिकट बुकिंग भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों को एक ही विमान से अलग-अलग शहरों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें : क्रॉस वोटिंग करने पर एक्शन में हरियाणा कांग्रेस, 4 विधायकों के बताए नाम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments