Punjab: लुधियाना देहात के दाखा इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को उसके ही घर में अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अफीम के 376 पौधे बरामद किए हैं, जिन्हें कथित तौर पर नशे की तस्करी के लिए उगाया जा रहा था।
आरोपी की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तलवंडी खुर्द गांव निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ दाखा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। थाना दाखा के एएसआई इंदरजीत सिंह के अनुसार, पुलिस टीम मुल्लापुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर की खाली जगह में बड़े स्तर पर अफीम की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
घर से भारी मात्रा में अफीम के पौधे हुए बरामद
तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद हुए। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इन पौधों का इस्तेमाल नशे की सप्लाई के लिए किया जाना था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read More:
क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का कड़ा एक्शन, ओडिशा में 3 विधायक निलंबित

