HomeBreaking Newsजामिया नगर में LPG की कालाबाजारी का पर्दाफाश, 62 सिलेंडर के साथ...

जामिया नगर में LPG की कालाबाजारी का पर्दाफाश, 62 सिलेंडर के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

LPG Smuggling: राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 62 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें 48 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर शामिल हैं। पुलिस ने अवैध सप्लाई में इस्तेमाल हो रही टाटा ऐस गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस को कैसे हुआ शक? 

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च को टीम इलाके में नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टाटा ऐस वाहन खड़ा दिखाई दिया, जिसमें बड़ी संख्या में सिलेंडर लदे हुए थे। चालक से पूछताछ के दौरान वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद तलाशी में 62 सिलेंडर बरामद हुए और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मेरठ से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क

जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ से एलपीजी सिलेंडर लाकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचता था। वह बिना किसी रसीद के अवैध तरीके से सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही आरोपी करीब 70 सिलेंडर बेच चुका था।

साझेदार की तलाश में पुलिस

पूछताछ में इस अवैध कारोबार में एक अन्य व्यक्ति मुकेश का नाम सामने आया है, जो वाहन का मालिक बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकेश के साथ मिलकर यह पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था। फिलहाल उसकी तलाश जारी है और संभावित अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है।

दो महीने पहले शुरू किया धंधा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शाहनवाज के रूप में हुई है, जो जामिया नगर के जोगाबाई एक्सटेंशन का रहने वाला है और मूल रूप से मेरठ का निवासी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह करीब दो महीने पहले मुकेश के संपर्क में आया था, जिसके बाद उसने इस अवैध कारोबार में कदम रखा।


 

कानूनी कार्रवाई तेज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही इससे जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Read More:

‘धुरंधर 2’ ने मचाया गदर, अब तक 12.64 लाख से ज्यादा टिकट बिके, पहले दिन ₹200 करोड़ कमाई की उम्मीद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments