उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कर फ्लैट बनाने का ऐलान किया हैं।योगी ने कहा हर वर्ग तक आवास पहुंचाने पर सरकार का फोकस हैं।
शिक्षकों, वकीलों और पत्रकारों के लिए आवास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों, वकीलों और पत्रकारों के लिए आवास उपलब्ध कराने का बड़ा ऐलान किया है। सरकार इन पेशेवर वर्गों के लिए विशेष आवासीय योजनाएं विकसित करेगी, जिसके तहत सस्ती दरों पर फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है, उनके लिए बहुमंजिला मकान तैयार किए जाएंगे। इसके लिए राज्य में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है और जहां जरूरत होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर अवैध कब्जे हटाकर आवास परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।
हर वर्ग को सम्मानजनक जीवन और मूलभूत सुविधाएं
सीएम योगी ने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, “जो हक छीना गया, अब वही लौटेगा।” सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ग को सम्मानजनक जीवन और मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।