HomeBreaking News6.9-इंच डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी के साथ POCO ने लॉन्च की 5G...

6.9-इंच डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी के साथ POCO ने लॉन्च की 5G स्मार्टफोन, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

POCO ने भारत में अपना नया POCO C85x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी बजट C-सीरीज के नए डिवाइस के रूप में पेश किया है। यह फोन खास तौर पर एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है।

दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध

POCO C85x 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

  • 4GB + 64GB वेरिएंट – 10,999 रुपये

  • 4GB + 128GB वेरिएंट – 11,999 रुपये

यह फोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन तीन रंगों में खरीदा जा सकता है।

बड़ी डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट

फोन में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें AdaptiveSync 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ ही इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले को कम ब्लू लाइट और बेहतर विजुअल अनुभव के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Unisoc प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन

POCO C85x 5G में Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

6,300mAh की दमदार बैटरी

फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी के कारण यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप

कैमरा की बात करें तो फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 32MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। हालांकि कंपनी ने दूसरे कैमरे की डिटेल साझा नहीं की है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Read More

फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से जोरदार टक्कर में कार चालक की मौके पर मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments