HomeBreaking NewsYoutuber अनुराग डोभाल की बिगड़ी तबीयत, फेफड़ों में चोट के चलते हुआ...

Youtuber अनुराग डोभाल की बिगड़ी तबीयत, फेफड़ों में चोट के चलते हुआ गंभीर इंफेक्शन, मैनेजर ने दी लेटेस्ट अपडेट

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस’ फेम अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक दर्दनाक हादसे का सामना किया था, जब उनकी कार इंस्टाग्राम लाइव के दौरान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद, उनका सुसाइड अटेम्प्ट भी चर्चा का विषय बना था और वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

इंस्टाग्राम पर मैनेजर ने दिया था अपडेट

इंस्टाग्राम पर उनके मैनेजर ने पहले यह अपडेट दिया था कि अनुराग ICU से बाहर आ गए हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन अब, नए हेल्थ अपडेट में यह कहा जा रहा है कि उनकी हालत फिर से गंभीर हो गई है। कार एक्सीडेंट में उनकी छाती और फेफड़ों को गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनके फेफड़ों में इंफेक्शन फैल गया है। उन्हें निमोनिया भी हो गया है, और डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

इसके अलावा, उनकी पत्नी रितिका भी अस्पताल में उनके साथ हैं और इंस्टाग्राम पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट्स शेयर कर रही हैं। अनुराग के मैनेजर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “अनुराग भाई की स्थिति आज सुबह तक ठीक थी, लेकिन अब उनका स्वास्थ्य गंभीर हो गया है। हम 24 घंटे उनके पास हैं, आप सभी से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्दी ठीक हो जाएं।”

अनुराग डोभाल ने एक्सीडेंट से पहले शेयर किया था वीडियो

साथ ही, अनुराग डोभाल ने एक्सीडेंट से पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और भाई पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनके माता-पिता उनकी पत्नी रितिका को घर में स्वीकार नहीं करते थे और उनके भाई पर संपत्ति के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, अनुराग के भाई ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए सबूत भी शेयर किए थे।

इस पूरी स्थिति में, अनुराग की तगड़ी फैन फॉलोइंग उनके साथ खड़ी है और लगातार उनके स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रही है। वहीं, उनके भाई का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति का सही पता चलेगा, लेकिन वह अपने माता-पिता को दोषी नहीं मानते।

यह भी पढ़ें : अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी सफलता, 300 गुम स्मार्टफोन रिकवर कर मालिकों को वापस लौटाए…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments