Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन बेहाल, AQI बेहद...

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन बेहाल, AQI बेहद खराब

राजधानी दिल्ली में जनवरी की कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 15 जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे निचले स्तरों में से एक है। सुबह के समय घने से अति घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो घंटे के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मॉडरेट से लेकर अति घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मकर संक्रांति की सुबह तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।

शीतलहर और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 16 जनवरी तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर बनी रह सकती है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे धूप निकलने के आसार कम हैं। इसके साथ ही करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जो ठंड के एहसास को और बढ़ा देंगी। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हवा भी बेहद खराब

ठंड और कोहरे के साथ-साथ राजधानी की हवा भी गंभीर रूप से प्रदूषित बनी हुई है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 482 के स्तर पर पहुंच गया है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

कब मिलेगी राहत?

IMD के अनुसार 17 और 18 जनवरी से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है, जिससे दिन के समय कुछ राहत मिलेगी। हालांकि 18 से 19 जनवरी के बीच हल्की बारिश या छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे सुबह की ठंड फिर तेज हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 20 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। लेकिन 20 से 25 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments